डूंगरपुर : घर की छत पर सो रही थी मंदिर की पुजारिन, सिर कुचल कर दी गई हत्या

By: Ankur Tue, 06 Apr 2021 8:43:20

डूंगरपुर : घर की छत पर सो रही थी मंदिर की पुजारिन, सिर कुचल कर दी गई हत्या

डूंगरपुर के वरदा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां घर की छत पर सो रही पुजारिन की हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में सनसनी मच गई। मृतका का नाम ज्योति डामोर (60) है। हत्यारों ने भारी वस्तु से सिर पर हमला करके हत्या की। इसके बाद उसके चेहरे और सिर को बुरी तरह से कुचल दिया। वारदात सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। महिला की हत्या की वजह फिलहाल पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। पति नीचे सो रहा था। शोरशराबा सुनकर ही उसे वारदात का पता चला। घर में किसी तरह की लूट भी नहीं हुई है। महिला की बेरहमी से हत्या की गई है। फिलहाल, पुलिस जमीनी विवाद व अन्य एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है।

महिला रात को घर की छत पर सोई हुई थी। पति लकवाग्रस्त है। वह नीचे वाले कमरे में सोया हुआ था। शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि बदमाशों ने महिला के सिर पर दो वार किए। इसके बाद वहशी तरीके से सिर को बुरी तरह से कुचल दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि वारदात करीब 3 बजे की है। घटना के वक्त कुछ शोरशराबा हुआ तो आसपास के लोग जग गए। उन्होंने दो लोगों को भागते हुए देखा है। हालांकि, वह कौन थे। इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। ग्रामीण भी बहुत कुछ सटीक बता नहीं पा रहे हैं। वृद्ध महिला की हत्या क्यों की गई? यह अब तक स्पष्ट नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेसिंक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

ये भी पढ़े :

# जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 21 लाख के सोने की तस्करी, जूसर की मोटर के नीचे था छिपाया

# भीलवाड़ा : कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा मिला किया दुष्कर्म, देते रहे शादी का झांसा

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com